
student union election: layed in the office Holly, joy of victory
बाड़मेर. एबीवीपी के प्रत्याशियों की जीत की खुशी पर छात्राओं ने स्कूटी पर सवार होकर नारे लगाते हुए शहर की गलियों में खुशी जताई। इसके बाद एबीवीपी कार्यालय में गीतों पर नाचते हुए गुलाल से होली खेली। यहां पर छात्राओं ने विजयी प्रत्याशियों का माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष तनुजा चारण, मनीषा राठौड़, सरोज राठौड़, अमीषा भाटी, रेखा आचार्य, दिव्या माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
पुलिस ने जुलूस पर लगाई रोक
मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी समर्थक गाड़ी में सवार होकर जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे इस दौरान शहर कोतवाल पुष्पेन्द्र वर्मा ने धारा 144 का हवाला देते हुए जुलुस नहीं निकालने की अवील की।
और इधर...
आश्वासन पर अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त
बाड़मेर. जिला अधिवक्ता संघ की दो सुत्री मांगों को लेकर चल रही हड़ताल मंगलवार को राजस्थान उच्च न्यायलय के निरीक्षण न्यायधिपति मनोज कुमार गर्ग के साथ हुई वार्ता के बाद समाप्त हुई। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष करनाराम चौधरी ने बताया कि 2 दिन में निराकरण के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त की ।
वार्ता के दौरान संघ सचिव ईश्वरसिंह राठौड़, धनराज जोशी, रूपसिंह राठौड़, कन्हैयालाल जैन, विष्णु चौधरी मौजूद रहे। चौधरी ने बताया कि अधिवक्ताओं का काम सुचारू रूप से प्रारम्भ हो गया। उन्होने हड़ताल में सहयोग करने पर स्टाम्प वैंडर्स, अर्जीनवीस का आभार जताया।
प्रधानमंत्री का आभार जताया
बाड़मेर. आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ व आशा कर्मचारी संघ ने मंगलवार को वीडिय़ों कान्फ्रेंसिंग के जरिए मानदेय बढ़ाने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया। आंगन वाडी कर्मचारी संघ जिला महामंत्री मालू चौधरी व आशा कर्मचारी संघ जिला महामंत्री धापू ने बताया कि संघ के लगातार प्रयास के बाद प्रधानमंत्री ने मानदेय वृद्धि के साथ जीवन व स्वास्थ्य बीमा करने की बात कही । हीरो चौधरी ने बताया कि इस मौके पर रूखमो देवी, भगवती मेगवाल, आसी, मिरगो, धापू, सुशीला, कमला, केसु, बगतु, माया आदि मौजूद रहे।
Published on:
11 Sep 2018, 8:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.