8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार मांग रही फसल, दे रही दाम, नहीं बेच रहे किसान, कारण है यह

support price purchase
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 22 Nov 2023, 10:14 PM IST

21112023barmer6.jpg

बालोतरा में समर्थन मूल्य केन्द्र पर पड़ा मूंग।

किसानों को मूंग फसल की अच्छी कीमत उपलब्ध करवाने को लेकर सरकार ने समर्थन मूल्य घोषित कर 1 नवम्बर से इसकी खरीद शुरू करने का निर्णय लिया था लेकिन 20 दिन निकलने के बाद भी अभी तक खरीद केन्द्र बालोतरा, सिवाना में कोई खरीद नहीं हुई है। खरीद केन्द्रों के अच्छे माल की ही खरीद करने पर किसान औने-पौने दाम में स्थानीय स्तर व मूंग बेचने को मजबूर है। इस पर बालोतरा मंडी में हर दिन बिकने के लिए कई क्विंटल मूंग पहुंच रहा है।
सरकार ने किसानों को मदद करने के लिए मूंग का प्रति क्विंटल 8550 रुपए समर्थन मूल्य घोषित कर 1 नवंबर से खरीद करने का निर्णय लिया। अभी तक मार्केटिंग सोसायटी बालोतरा व सिवाना में मूंग की खरीद शुरू नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: सर्दी चमकी तो खिले किसानों के चेहरे, खेतों में चल रहे हळ |

चार किसानों ने ही करवाया पंजीयन
बालोतरा में चार किसानों ने मूंग बिक्री के लिए पंजीयन करवाया लेकिन सिवाना में एक भी किसान ने पंजीयन नहीं करवाया। बाजार में 6000 से 8000 रुपए प्रति क्विंटल कीमत में मूंग की खरीद हो रही है। समर्थन मूल्य से कहीं कम कीमत में खरीद होने से किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: /इन वाहनों से दोहरा खतरा: तेज रफ्तार और उठता रेत का गुबार

नियमानुसार करेंगे खरीदारी
बालोतरा में चार किसानों ने पंजीयन करवाया जबकि सिवाना में एक भी किसान ने मूंग बिक्री के लिए पंजीयन नहीं करवाया है। पंजीकृत किसानों से सैंपल मंगवाए थे। जिसमें मूंग खरीदने योग्य नहीं पाए गए। अच्छी क्वालिटी के मूंग होने पर नियमानुसार खरीद की जाएगी। अभी तक खरीद नहीं हुई है।
इंदुबाला अग्रवाल मुख्य व्यवस्थापक, मार्केटिंग सोसायटी बालोतरा