4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महा​​शिवरात्रि से पहले आज से यहां गुंजेंगा हर-हर महादेव

चौहटन से निकलेगी शोभायात्रा, रात्रि को होगी भजनसंध्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 6 Mar 2024, 12:14 AM IST

chouhtan.jpg

स्फटिक शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार को चौहटन से शोभायात्रा के साथ शुरू होगा। वांकल विरात्रा माता मंदिर की पहाड़ी पर वीरात्रेश्वर महादेव के मंदिर का निर्माण किया गया है। छह से आठ मार्च तक चौहटन मठ के महंत जगदीशपुरी के सान्निध्य एवं साधुसंतों की उपस्थिति में ट्रस्ट मंडल की ओर से पंडित हितेष भाई शास्त्री के निर्देशन में सभी धार्मिक आयोजन सम्पन्न करवाए जाएंगे। ट्रस्ट अध्यक्ष सगतसिंह परो, सचिव भैरसिंह ढोक, कोषाध्यक्ष रूपसिंह राठौड़ सहित ट्रस्ट मंडल के सदस्यों ने बताया कि बुधवार को चौहटन कस्बे से शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। पंडित हितेश भाई शास्त्री के निर्देशन में सात मार्च गुरुवार को वैदिक विधि विधान से महापूजा तथा स्नपन अभिषेक तथा आठ मार्च सुबह शुभ मुहूर्त में वीरात्रेश्वर महादेव मंदिर व स्फटिक शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जाएगी। इस दौरान तीनों दिन दर्शन, वन्दन एवं पूजा अर्चना सहित भजनसंध्याओं का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें: इससे कम हुई हाजिरी तो नहीं मिलेंगे सत्रांक, गाइड लाइन जारी

भजनसंध्याओं में लगेगी बालियां
ट्रस्टी दिनेश बोहरा ने बताया कि धार्मिक आयोजन की श्रृंखला में बुधवार रात्रि को आयोजित भजनसंध्या में गायक कलाकार प्रकाश माली बालोतरा, गुरुवार को आयोजित भजनसंध्या में रणवीरसिंह राठौड़ झांफली की टीम भजनों की प्रस्तुतियां देगी। दोनों कार्यक्रमों में चन्दनसिंह राजपुरोहित जोधपुर उद्घोषक होंगे। उन्होंने बताया कि छह व सात मार्च को दोनों दिन की भजनसंध्याओं, टेंट व आवास, पुष्प सजावट, शहनाई व बेंड, तोरण वंदन, मुख्य कलश, मंडप कलश, ध्वजा व स्फटिक शिवलिंग के लाभ लेने के बोलियां लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: रेल की मिली सौगात, किराया भी हो गया आधा

मंदिर को सजाया- वीरात्रेश्वर महादेव मंदिर के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर वांकलमाता के निज मंदिर, वीरात्रेश्वर महादेव मंदिर पर लाइट डेकोरेशन एवं पुष्प मालाओं से सुन्दर सजावट की गई है। समूचे वीरात्रा परिसर में रोशनी के माकूल प्रबंध किए गए हैं। वीरात्रा में यात्रियों के भोजन प्रसाद, आवास, बिजली, पानी एवं पार्किंग सहित सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़