परिवार ने इसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। अब पता चला कि युवती देर रात अपने पति विनोद के साथ ही कोतवाली थाने पहुंची है। पुलिस ने कहा कि दोनो बालिग हैं, बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस सुरक्षा की जरूरत होने पर सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी। अगर दोनो में से किसी का परिवार भी कानून हाथ में लेता है तो उससे पुलिस निपटेगी। लड़की के माता - पिता और परिवार ने बेटी को साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसने साथ जाने से इंकार कर दिया।