18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकान के टूटे ताले, पांच किलो चांदी व दस हजार नकद चुराए

पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश में जुटी
less than 1 minute read
Google source verification
chouhtan.jpg

चौहटन. ज्वेलरी की दुकान में चोरी की वारदात का मौका मुआयना करते हुए पुलिस


चौहटन कस्बे के मुख्य बाजार में बुधवार रात अज्ञात बेखौफ चोर एक ज्वैलरी की दुकान के ताले तोड़ कर दुकान में रखी 5 किलोग्राम चांदी के आभूषण व नकदी चुरा कर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

यह भी पढ़ें: मतदान को लेकर दिखा उत्साह, ऐसे किया जागरूक

पुलिस ने किया मौका मुआयना
चौहटन थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि ज्वैलरी के दुकानदार सवाई सोनी ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि चौहटन बाजार में अजीत ज्वैलर्स नाम से उसकी दुकान है, जिसे वह बुधवार रात बंद करने के बाद घर चला गया था। गुरुवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो उसकी दुकान के ताले टूटे हुए मिले। अंदर देखने पर दुकान में से 5 किलो चांदी व 10 हजार की नकदी अज्ञात चोर चुरा कर ले गए थे।

यह भी पढ़ें: प्रशासन ने दिखाई सख्ती, सड़कें हो गई खुली-खुली

मामला दर्ज
व्यापारी की रिपोर्ट पर चौहटन पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे व मुख्य बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।