8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन ने दिखाई सख्ती, सड़कें हो गई खुली-खुली

बाजार की सड़कों से अतिक्रमण गायब
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 14 Dec 2023, 12:22 AM IST

samdari.jpg

समदड़ी कस्बे में अतिक्रमण हटने के बाद खुला बाजार।

समदड़ी कस्बे की सड़कें खुली-खुलीं, बाजार खुला-खुला और बीच में खड़े रहने वाले वाहन गायब। मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए।

यह भी पढ़ें: बने उप मुख्यमंत्री, मिली बधाइयां, बाद में चला पता कि यह तो....

पहल रंग लाने लगी

प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था सुधार के लिए शुरू की गई पहल रंग लाने लगी तो कुछ ऐसा ही दृश्य नजर आने लगा है। कस्बे के मुख्य बाजार सहित सड़क मार्गों का नजारा बुधवार को बदला बदला सा नजर आया। उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई ने बुधवार को समदड़ी बाजार पहुंच कर बदली हुई व्यवस्थाएं देखीं। वहीं व्यापारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं में प्रशासन का सहयोग करने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी । तहसीलदार हनवंतसिंह देवड़ा, विकास अधिकारी मांगीलाल नायल, थानाधिकारी महेश गोयल व वीडीओ कृष्णसिंह राजपुरोहित भी बाजार में दूसरे दिन भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या आने का मिला न्योता, पीले चावल बांटे |

सख्ती का असर
नजरा ऐसा था कि कस्बे की सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए मंगलवार को प्रशासन ने सड़क पर खड़े रह कर आवागमन में बाधित बनने वाले हाथ ठेला वालों को सब्जी मंडी के भीतर खड़े रहकर कारोबार करने की हिदायत दी थी। प्रशासन की इस सख्ती का दूसरे ही दिन पालन हो गया। सड़कों पर अतिक्रमण करने वाला एक भी हाथ ठेला सड़कों पर बाजार में नजर नहीं आया। सभी अपनी सब्जी मंडी के भीतर शिफ्ट हो गए। इसी प्रकार बाजार में खड़े रहने वाली टैक्सियां भी नजर नहीं आईं। ग्राम पंचायत की बनाई गई तय लाइन के भीतर ही वाहन खड़े रहे।