इनके खिलाफ मामला
35 वर्षीय महिला ने गत 20 दिसम्बर को पुलिस स्टेशन राजीव गांधी नगर में पूर्व विधायक मेवाराम जैन व रामस्वरूप आचार्य और आरपीएस आनंदसिंह राजपुरोहित, बाड़मेर के कोतवाली थानाधिकारी गंगाराम खावा, उप निरीक्षक दाउद खान, बाड़मेर प्रधान गिरधरसिंह, बाड़मेर नगर परिषद के उप सभापति सूरतानसिंह, प्रवीण सेठिया और गोपाल सिंह राजपुरोहित के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई थी। पूर्व विधायक जैन व आचार्य पर सामूहिक बलात्कार, नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ और नाबालिग सहेली से बलात्कार के आरोप हैं। पुलिस अधिकारियों व अन्य पर डराने धमकाने, मारपीट व दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर ब्लैकमेलिंग की स्वीकारोक्ति का वीडियो बनाने का आरोप है।
ब्लैकमेल करने का करवाया था मामला दर्ज
इससे पहले जब पूर्व विधायक पर आरोप लगे तो उन्होंने 30 अक्टूबर को बाड़मेर के कोतवाली थाने में ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज करवाया था। गिरोह धमकी दे रहा है कि एडिट किए फोटो और क्लिप हैं।