8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में मन की बात कार्यक्रम में मधुमक्ख्यिों का हमला, अफरा-तफरी में जान बचाकर भागे लोग

प्रधानमंत्री के ’मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपीसोड के दौरान रविवार को शहर के महाबार रोड पर शिव मंदिर सफेद आकड़ा में हजारों मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 1 May 2023, 3:47 PM IST

photo_2023-05-01_15-46-35.jpg

बाड़मेर @ पत्रिका. प्रधानमंत्री के ’मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपीसोड के दौरान रविवार को शहर के महाबार रोड पर शिव मंदिर सफेद आकड़ा में हजारों मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में तीन युवतियां घायल हो गई। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

भाजपा की ओर से मंदिर परिसर में मन की बात कार्यक्रम को लेकर आयोजन किया गया था। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। जानकारी में आया कि एक बच्चे ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया। इसके बाद मधुमक्ख्यिों ने हमला कर दिया। हमले में तीन युवतियां घायल हो गई। जिसमें से एक के बालों और शरीर पर सैकड़ों मधुमक्खियों ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान कई लोगों को काट लिया। हमले में गंभीर घायल 18 साल की दरिया सहित दो अन्य युवतियों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया। बाद में उनको घर भेज दिया गया।


यह भी पढ़ें : सतीश पूनिया ने आखिर क्यों लिखा, न रुकने देती है, न थकने देती है, बेहिसाब है...

अफरा-तफरी, जान बचाकर भागे लोग
मधुमक्खियों के हमले के चलते लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। इस दौरान यहां केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी से मिलने आए पूर्व सैनिकों ने हिम्मत दिखाते हुए हमले में घायल हुई युवतियों की मदद की और मुधमक्खियों से बचाया।


यह भी पढ़ें : 'सरकार के दावे पूरे, लेकिन कर्मचारियों के सपने अधूरे'

बच गए सैकड़ों लोग
मंदिर परिसर में कार्यक्रम ग्यारह बजे शुरू हुआ तो सभी कार्यकर्ता, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी व कार्यकर्ता आदि बड़े हॉल में एकत्रित थे। इस बीच करीब पौने बारह बजे अचानक मधुमक्खियों का हमला हो गया। हॉल के बाहर परिसर में जमा लोग व दर्शन को आए श्रद्धालुओं को काट लिया। वहीं हॉल में मौजूद लोगों तक मधुमक्खियां नहीं पहुंच पाई।इससे सैकड़ों लोग बच गए।