पूनिया ने लिखा, कितना आसमाँ माँगे ज़िंदगी, कितना अरमान पाले है ज़िंदगी, कितनी उम्मीदों में है ज़िंदगी। न रुकने देती है। न थकने देती है, बेहिसाब है ज़िंदगी जो भी है कभी कहीं, खूबसूरत भी तो है ज़िंदगी। सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ की जा रही है। लोग कमेंट में एक्सीलेंट लिख रहे हैं। इससे पहले पूनिया गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनावों में भी प्रचार कर चुके हैं।