23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जुलूस – ए- मोहम्मदी में उमड़े हजारों मोमीन, इस रंग में रंगा शहर , जानिए पूरी खबर

- मोहम्मदी रंग में रंगा शहर - जुलूस - ए- मोहम्मदी में उमड़े हजारों मोमीन

1 minute read
Google source verification
Eid Miladunnabi,momins

बाड़़मेर. ईद मिलादुन्नबी का पर्व जिलेभर में मनाया गया। जिला मुख्यालय पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में मोमीन शरीक हुए। नमाज अदा कर खुशहाली की कामना की। विभिन्न संगठनों से जुड़े लागों ने मोमीनों को ईद की बधाई दी।इस दौरान पूरे शहर में उत्साह का माहौल छा गया। लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देने लगे। जुलुस के दौरान तिरंगा व तिरंगे के रंग की टोपिया आकर्षण का केंद्र रही।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शनिवार को मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी की ओर से स्थानीय दारूल उलूम जिया उल मुस्तफ ा मदरसा रेल्वे कुआं नं. तीन से जुलूस रवाना हुआ। बीकानेर के हजरत अल्लामा पीर सैय्यद मकबूल हसन कादरी ने रवानगी करवाई। मोमीन इस्लामी लिबास सिर पर इमामा, टोपी पहने, हाथों में नबी का हरा झण्डा व कौमी एकता के संदेश लिखे बैनर लिए मोहम्मदी रंग में नजर आए। मोमीनों ने ये हमारे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान, नबी आमद मरहबा,, गौस का दामन नहीं छोड़ेंगे नबी का दामन नहीं छोड़ेंगे नारे लगाए।

तिरंगा ओर तिरंगी टोपियां
पहली पंक्ति में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झण्डा व नबी का झण्डा जुलूसे मोहम्मदी की अगुवाई में साथ-साथ नजर आया। इस अवसर पर कई मोमीनों ने केसरिया, सफेद व हरी टोपी पहनकर देश की वीरता, शान्ति व खुशहाली का संदेश दिया।

ये रहे जुलूस में मुख्य आकर्षण

जुलूस का मुख्य आकर्षण सिंधी मुस्लिम छात्रावास की तिरंगी टोपियां पहने टोलियां सहित कोटवाल समाज व इस्लामपुरा जोगियों की दड़ी की ओर से मक्का-मदीना शरीफ की झांकी तथा दावते इस्लामी व विभिन्न मौहल्लों की मोमीन ब्रदर्स की टीम जो पूरे रास्ते के दौरान रसूल- ए- पाक की नात-ए-पाक पेश कर खुशी और उत्साह के साथ से झूम रही थी। डीजे की इस्लामी नात पर कई मोमीन हाथों में हरा झण्डा व बैनर लेकर खुदा की बारगाह में अकीदत पेश की।