
दुष्कर्म पीडि़ता के आज होंगे बयान
चौहटन.क्षेत्र के मन्दिरवाला गांव में एक 19 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म के बाद बदनाम करने की धमकियों से आहत होकर मंगलवार सुबह अपने घर के निकट पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। पीडि़ता के साथ एक युवक ने बहला-फुसलाकर ढाणी से कुछ दूर एक छप्पर में ले जाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद किसी को बताने पर जाने से मारने तथा बदनाम करने की धमकियां दी तो पीडि़ता ने यह कदम उठा लिया।
मृतका के पिता ने जोगाराम पुत्र केसाराम जाट निवासी शोभाला जैतमाल के खिलाफ उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने व बदनाम करने की धमकियां देकर जान देने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए चौहटन थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव टांके से बाहर निकलवाया तथा चौहटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। साथ ही आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म पीडि़ता ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या की है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।
रात में किया दुष्कर्म
थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत ने बताया कि मंदिरवाला निवासी एक जने ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह मंदिरवाला गांव में मजदूरी करने गया हुआ था। सोमवार देर रात करीब ढाई बजे जोगाराम पुत्र केसाराम जाट निवासी शोभाला जैतमाल बोलेरो मैक्स जीप में आया तथा जीप सड़क के दूसरे किनारे खड़ी कर उसकी ढाणी में अनधिकृत रूप से प्रवेश किया। इसके बाद उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ढाणी से कुछ दूर एक छप्पर में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
डराया-धमकाया तो दे दी जान
पीडि़ता के पिता ने बताया कि आरोपित ने दुष्कर्म के बाद उसकी पुत्री को डरा-धमकाकर मानसिक रूप से प्रताडि़त किया और धमकी दी कि यदि किसी को इसकी जानकारी दी तो उसे जान से मार देगा। उसे बदनाम कर जीना ***** कर देगा। इससे परेशान होकर उसकी पुत्री ने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
Published on:
14 Feb 2018 09:28 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
