21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एएनएम का स्थानांतरण क्या हुआ स्वास्थ्य सेवाओं पर ही लग गया ताला

- डेढ़ माह से फोगेरा का स्वास्थ्य केन्द्र बंद, ग्रामीण परेशान

2 min read
Google source verification
Transfer of ANM, locked on health services

Transfer of ANM, locked on health services

गडरारोड. करीब डेढ़ माह पहले फोगेरा के उप स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम का स्थानांतरण क्या हुआ, यहां की स्वास्थ्य

सेवा पर भी ताला लग गया। स्थानांतरण होते ही एएनएम ने केन्द्र पर ताला लगा दिया और चाबी अपने साथ लेकर चली गई।

इस दौरान नव नियुक्त एएनएम ने कार्यभार तो संभाल लिया, लेकिन स्वास्थ्य केन्द्र का चार्ज नहीं मिला।
इस पर इलाज को लेकर ग्रामीण परेशान है तो नवनियुक्त एएनएम भी किराए के कमरे में रहने को मजबूर है।

ग्रामीण समुद्रसिंह फोगेरा ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत अतिरिक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नीता मैसी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर के आदेशानुसार 30 मई 2018 को फोगेरा से स्थानांतरित करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गडरारोड लगाया। वह फोगेरा के केन्द्र पर ताले लगा चली गई और अभी तक चार्ज देने नहीं आई।

प्रसव के दौरान परेशानी-

हालांकि नव नियुक्त अतिरिक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने पदभार संभालने के बाद किराए के मकान में रहना आरम्भ कर दिया है, लेकिन वहां सुरक्षित प्रसव करवाने में दिक्कत हो रही है।

एेसे में गर्भवती महिलाओं को जांच व प्रसव के लिए रैफर किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि इस मामले को लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। संबंधित एएनएम को चार्ज देने के निर्देश दे दिए हैं। जल्दी ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

और इधर...

बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलाएं

- पुलिस प्रशासन ने युवाओं को किया जागरूक

शिव . उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर नाबालिगों से दुपहिया वाहन नहीं चलाने की समझाइश की गई।

थानाधिकारी मानाराम गर्ग ने उन्हें बताया कि सुप्रीम कोर्ट व पुलिस विभाग के निर्देशानुसार कस्बे सहित आसपास के गांवों में नाबालिग दुपहिया वाहन नहीं चलाएं, इसको लेकर एएसआइ बालूसिंह राजपुरोहित मय जाब्ता ने समझाइश की।

राजपुरोहित ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पार करने पर वाहन चलाने का लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन चलाया जा सकता है। उन्होंने यातायात नियमों की भी जानकारी दी। भारती विद्या मंदिर के प्रबंधक भाखरसिंह चौहान ने कहा कि जब तक वाहन चलाने का लाइसेंस प्राप्त नहीं होता तब तक वाहन नहीं चलाना चाहिए।