6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पौधरोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

स्वयंसेविकाओं का सम्मान

less than 1 minute read
Google source verification
पौधरोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

पौधरोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

बाड़मेर. स्थानीय राबाउमाविमाल गोदाम रोड बाड़मेर में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई की ओर से बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी लीलावंती खत्री ने बताया कि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जैतमाल सिंह राठौड़ के मुख्य आथित्य, प्रधानाचार्य लक्ष्मीबख्तानीकी अध्यक्षता व विकास समिति सदस्य नवीन सिंघल के विशिष्ट आथित्य तथा भामाशाह सुरेंद्र राठी की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया।

लक्ष्मी बख्तानी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका पर्यावरण कोरोना व शिक्षा के क्षेत्रों में बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं।

पारी प्रभारी पार्वती चौधरी, प्रेमलता पालीवाल, कुलदीप सिंह, नरेश भंसाली, जगदीश मौसलपुरिया, रीता पूनिया, अरुणा सोलंकी ने स्वयंसेविकाओं के साथ मिलकर पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के सह प्रभारी किशन लाल प्रजापत ने बताया कि इस अवसर पर 2 वर्षीय पाठ्यक्रम का प्रमाण पत्र देकर स्वयं सेविकाओं को सम्मानित किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से कोरोना में टीकाकरण को लेकर जन जागरूकता अभियान भी चलाया। स्वयं सेविकाओं ने लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग