11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर पुष्प चढ़ा श्रद्धांजलि अर्पित की
less than 1 minute read
Google source verification
वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

बालोतरा.नगर के गायत्री मन्दिर वृंदावन उद्यान में शिव सेना बालोतरा की ओर से आयोजित बैठक में जिला प्रवक्ता राजेन्द्र सारस्वत, जिला प्रमुख पन्नालाल सोलंकी,पूर्व जिला प्रमुख जब्बरसिंह सोढ़ा, जिला प्रवक्ता राजू माली, पप्पू सेन, रमेश सोनी, ओम सेन, दीपक संत, मुकेश चोपड़ा, भंवर प्रजापत, गोपाल सागर, भंवर दास पुजारी आदि ने अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर पुष्प चढ़ा श्रद्धांजलि अर्पित की। बालोतरा के राजाराम छात्रावास एवं शिक्षण सेवा सदन में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में वार्डन रूपाराम सैलाना,नगाराम पारलू, बीइइओ दयाराम पटेल, चेलाराम बोका, खुशालाराम असाड़ा, वगताराम थोब, विमलेश चौधरी, मंगलाराम बिठूजा ,रणछोड़ राम काला, लक्ष्मण टापरा, सोनाराम आदि ने दो मिनट का मौन रखकर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। उनके कार्यों का स्मरण किया।
सिवाना. कस्बे में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मोहन सिंह राजपुरोहित,छात्र प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह जोधा,पूर्व सरपंच मोहन सिंह राजपुरोहित,बाबूलाल गहलोत, जुल्फिकार अली,जगदीश वैष्णव, गौरी शंकर, सवाराम आदि ने अटल बिहारी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा व दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नकलंग सेवा समिति सिवाना ने के सान्निध्य में उद्यमसिंह चौहान,वगतावरसिंह,अमरसिंह कुसीप देवीलाल दहिया, कुम्भराज जैन, नरपतसिंह राजपुरोहित, हंजाराम माली आदि ने इवाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पचपदरा. कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में भारत युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष घनश्याम खारवाल,पृथ्वीराज मूलचंद श्रीश्रीमाल, रामस्वरूप खारवाल, मदन माली, बाबू धोबी, छगन खारवाल, सवाईसिंह आदि ने अटल बिहारी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा व दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कल्याणपुर पत्रिका. कस्बे के राउमावि में रविवार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। भाजपा मण्डल महामंत्री दौलाराम कुआं ने कहा कि युवा वाजपेयी के आदर्शों को जीवन में अपना कर राष्ट्र व समाज की सेवा करें। सरवड़ी सरपंच प्रकाश सैन, बालूराम पंचारिया, लूणचन्द बागरेचा, जीएसएस अध्यक्ष भोलाराम भील, घेवरसिंह राजपुरोहित, लुणाराम देवासी, शाबीरखान, जोगाराम सैन ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग