29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिकअप की चपेट में आई दो बाइक, दो की मौत, दो घायल

उपखंड मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित बखते की बेरी के पास बुधवार को एक सडक़ दुर्घटना में पिकअप की चपेट में आने से दो मोटसाइकिल सवारों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 10 Jun 2021, 1:37 AM IST

पिकअप की चपेट में आई दो बाइक, दो की मौत, दो घायल

पिकअप की चपेट में आई दो बाइक, दो की मौत, दो घायल

रामसर . उपखंड मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित बखते की बेरी के पास बुधवार को एक सडक़ दुर्घटना में पिकअप की चपेट में आने से दो मोटसाइकिल सवारों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। सिमरथा राम पुत्र छगा राम उम्र 25 वर्ष भाचभर और नरेश सोनी घायल हो गए।
पुलिस की जानकारी के अनुसार पिकअप बाड़मेर से गडरा रोड जा रही थी। बखते की बेरी के पास एक मोटर साइकिल को चपेट में ले लिया।

उसके बाद सडक़ पर चल रही दूसरी मोटर साइकिल भी चपेट में आ गई। जिससे खियाराम पुत्र मोटा राम उम्र 42 वर्ष और स्वरूप पुत्र आसू राम उम्र 22 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। सिमरथा राम पुत्र छगा राम उम्र 25 वर्ष भाचभर और नरेश सोनी घायल हो गए। उपचार के लिए बाड़मेर चिकित्सालय रैफर किया गया।
मृतकों के शव रामसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए लाए गए । पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए ।