8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका…उम्मेदाराम ने RLP से दिया इस्तीफा, इस पार्टी से मिल सकता है लोकसभा का टिकट!

Umedaram Beniwal resigns : राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने का दौर शुरू हो गया है। इस बार आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 16 Mar 2024, 10:33 AM IST

umedaram_beniwal_left_rlp.jpg

Umedaram Beniwal resigns from RLP : राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने का दौर शुरू हो गया है। इस बार आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका लगा है। बाड़मेर की बायतु विधानसभा सीट से आरएलपी के दो बार के प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल ने आरएलपी की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।


जानकारी के मुताबिक उम्मेदाराम बेनीवाल अब जल्द ही कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। उम्मेदाराम बेनीवाल कांग्रेस वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वॉइन कर सकते हैं। बता दें कि ये वही उम्मेदाराम बेनीवाल हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में हरीश चौधरी के खिलाफ ताल ठोकी थी। वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से उम्मेदाराम बेनीवाल को अपना उम्मीदवार बना सकती है।


यह भी पढ़ें : 'इन शिक्षकों को ऐसी जगह भेज दो जहां...' शिक्षामंत्री दिलावर ने शिक्षकों को लगाई लताड़; जानें क्यों?

पिछले कई दिनों से आरएलपी और कांग्रेस के गठबंधन की खबरें चल रही थी। लेकिन अब उम्मेदाराम के कांग्रेस में जाने से दोनों पार्टियों के गठबंधन की खबर पर विराम लग गया है। हालांकि हरीश चौधरी पहले से ही इसका खुला विरोध कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मंत्री हरीश चौधरी को हनुमान बेनीवाल का कट्टर विरोधी माना जाता है। हरीश चौधरी ने चयन समिति की बैठक के दौरान भी इस गठबंधन का विरोध किया था।


यह भी पढ़ें : सरकारी कर्मचारी को CM और विधायक पर अमर्यादित टिप्पणी करना पड़ा भारी, मिली ये सजा....

2018 के चुनाव में बायतु विधानसभा सीट से आरएलपी के प्रत्याशी रहे। इस चुनाव में कांग्रेस से हरीश चौधरी तो वहीं भाजपा की ओर से उस वक्त के तत्कालीन विधायक कैलाश चौधरी ताल ठोक रहे थे। जिसमें उम्मेदाराम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2023 में भी उम्मेदाराम राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से चुनावी मैदान में उतरे। फिर से उम्मेदाराम बेनीवाल को हार का सामना करना पड़ा था।


यह भी पढ़ें : बयाना विधायक रितु बनावत ने की शिव सेना ज्वॉइन, महाराष्ट्र के CM की मौजूदगी में हुईं शामिल