24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्तों के साथ घूमने जा रहे थे जैसलमेर, अनियंत्रित कार पलटी, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Barmer Road Accident: पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय थाने में रखवाया गया। साथ ही मौके पर पहुंचकर कर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 31 Dec 2024, 7:50 AM IST

barmer road accident

पत्रिका फोटो

Road Accident: बाड़मेर के शिव क्षेत्र के निंबासर सरहद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 68 पर टोल नाके के पास अनियंत्रित एसयूवी पलटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत व दो घायल हुए है। जिसमें से एक गंभीर घायल हो जोधपुर रेफर किया गया।

पादरड़ी निवासी ओमप्रकाश अपने छह दोस्तों के साथ जैसलमेर की ओर जा रहे थे। निंबासर टोल नाके के पास वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया, जिससे ओमप्रकाश के साथ ही कैलाश व मुकेश गंभीर घायल हो गए।

एक जोधपुर रेफर

घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने कैलाश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया है। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस थाने में रखवाया गया। साथ ही मौके पर पहुंचकर कर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई।

टोल नाके पर हुई घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसयूवी ने नाके पर बिना टोल दिए बैरियर को तोड़कर पार कर लिया। टोलकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। वाहन में सवार युवकों ने कार पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बाइक हटाने को लेकर हुई कहासुनी में हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर किया जानलेवा हमला