Weather Report : बाड़मेर. मानसून आगमन के बाद भी पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस का दौर बना हुआ है। बरसात दूर-दूर तक कहीं नहीं दिखाई दे रही है। तेज धूप झुलसा रही है। दिन का तापमान मंगलवार को 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। उमस का असर पिछले तीन-चार दिनों से 24 घंटे बना हुआ है। रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है।
थार में पिछले दिनों हुई बरसात के बाद कुछ राहत जरूरी मिली थी, लेकिन तापमान में कोई खास कमी नहीं आई। इसके बाद लगातार तेज धूप और उमस से आमजन बेहाल हो रहा है। पंखे और कूलर गर्मी से राहत देने में बेअसर नजर आए। भीषण गर्मी के दौर से राहत पाने के लिए लोग शाम को उद्यानों में दिखे।