26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार-जीत एक ही सिक्के के दो पहलू

हार से न हों निराश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 21 Oct 2021, 12:34 AM IST

हार-जीत एक ही सिक्के के दो पहलू

हार-जीत एक ही सिक्के के दो पहलू

फागलिया. 65वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल 17 व 19 वर्ष खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन राउमावि औगाला में मुख्य अतिथि उप प्रधान सेड़वा रूपाराम मूंढ, कार्यक्रम अध्यक्ष सीबीईओ दिनेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धोरीमन्ना दिनेश कुलदीप, एसीबीईओ हीरारामचौधरी,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नवलाराम चौधरी,नींबाराम गोदारा सरपंच ओगाला के आतिथ्य में किया गया।

दिनेश कुलदीप ने कहा कि खेलकूद में ईमानदारी होनी जरूरी है। निर्णायक की भूमिका निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए। हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू है, अगर कोई टीम हारी है तो मनोबल ना गिराए हौसला रखें अगली बार जरूर आप जीतोगे।

जेकदान चारण,आयोजन सचिव भोमा राम चौधरी,शारीरिक शिक्षक मणिराज बीठूएवं बालमसिंह उपस्थित रहे। संचालन व्याख्याता दल्ला राम सहारण ने किया।

आयोजन सचिव भोमा राम चौधरी ने बताया कि प्रति योगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मैच राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आटी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारला के मध्य हुआ जिसमें आटी की टीम विजयी रही।