29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ganja – कपास और तुअर के बीच लहलहा रही थी 77 लाख रुपए कीमती गांजे  की फसल

सरकारी जमीन पर कब्जा कर की थी बोवनीथाना नागलवाड़ी, जुलवानिया और ओझर चौकी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बड़वानी

•

image

Tarunendra Singh Chauhan

•

Updated: 8 Sep 2020, 1:28 AM IST

ganja crop

ganja crop

बड़वानी. सरकारी जमीन पर कब्जा कर कपास और तुअर के पौधों के बीच गांजे के पौधे लगाने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने थाना नागलवाड़ी, जुलवानिया, ओझर चौकी पुलिस एवं डीआरपी लाइन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुसमी ग्राम में रविवार को दबिश दी। इस दौरान एक खेत में पुलिस ने पहुंचकर कपास और तुअर के बीच लगे 1365 गांजे के पौधों को जब्त किया। इनकी कीमत करीब 77 लाख 22 हजार रुपए आंकी गई है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को कुसमी ग्राम से ही पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने मामले का खुलासा सोमवार को किया।

पुलिस अधीक्षक निमिश अग्रवाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के परिवहन, क्रय-विक्रय और खेती के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अभियान के तहत एसपी को रविवार को सूचना मिली कि नागलवाड़ी क्षेत्रांतर्गत कुसमी गांव में गांजे की अवैध खेती की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत, सेंधवा एसडीएम मनोहरसिंह बारिया के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया। टीम में उप पुलिस अधीक्षक आदित्यराजसिंह ठाकुर, सेंधवा शहर थाना प्रभारी टीएस डावर, ग्रामीण थाना प्रभारी बीआर वर्मा, जुलवानिया थाना प्रभारी श्रीराम मंडलोई, ओझर चौकी प्रभारी बीएल सोनी, बालसमुद चौकी प्रभारी जेएस गोयल, नागलवाड़ी सहायक उपनिरीक्षक सुनील रघुवंशी एवं डीआरपी लाइन के बल ने कुसमी चमार फलिया में दबिश दी। बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। पुलिस टीम ने यहां पहुंचकर पूरे खेत को खंगाला। इस दौरान पुलिस ने कपास और तुअर के बीच में लगे गांजे के करीब 1365 पौधों को उखाड़कर जब्त किया।

600 किलोग्राम था गांजे के पौधों का वजन
नागलवाड़ी थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने बताया कि गांजे के पौधों की खेती सरकारी जमीन पर कब्जा कर की जा रही थी। पुलिस ने पूरे खेत में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान खेत में लगे गांजे के पौधों को पुलिस ने उखाड़ा। जब इनका वजन किया गया तो यह करीब 600 किलो तक पहुंचा। पुलिस ने बताया कि इनकी कीमत 77 लाख 22 हजार रुपए है। टीआइ सेमलिया ने बताया कि यहां गांव के सुरसिंह नहारिया भिलाला, दुर्गा पिता भूरला भिलाला, मुकेश पिता भूरला भिलाला द्वारा संयुक्त रूप से खेती की जा रही थी। तीनों ही आरोपी गांजे की खेती कर रहे थे। घटना के बाद तीनों फरार हो गए थे।

इधर, 9 किग्रा गांजा के साथ बाइक की जब्त
एक अन्य कार्रवाई में थाना नागलवाड़ी एवं चौकी बालसमुद पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से 9 किग्रा गांजा के साथ बाइक जब्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपए है। ये गांजा आरोपित बाइक क्रमांक एमपी 43 एमजी 3902 पर ले जा रहा था। आरोपी दिनेश पिता मदनलाल जाट निवासी ग्राम गुणावद नामली जिला रतलाम को किया गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। आरोपी गांजा लेकर क्षेत्र से जा रहा था। पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलते ही घेराबंदी कर आरोपी को धरदबोचा। इस कार्रवाई में नागलवाड़ी थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया, सहायक उपनिरीक्षक जेएस गोयल, आरक्षक विकास मोरे, अखिलेश चौहान, रोहित मारन का सहयोग रहा।

दो आरोपियों को गांव से किया गिरफ्तार
कार्रवाई के बाद थाना नागलवाड़ी पर अपराध क्रमांक 225/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को सुरसिंह नहारिया भिलाला और मुकेश पिता भूरला भिलाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

कई जगहों से पहुंच रहे थे गांजे के तस्कर
जानकारी के अनुसार पुलिस कार्रवाई से पहले यहां पर आसपास के क्षेत्र के साथ ही महाराष्ट्र से भी गांजे के तस्कर मादक पदार्थ लेने पहुंच रहे थे। मुखबिर से खबर मिलते ही ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में दबिश दी। एक फरार आरोपी की तलाश पुलिस फिलहाल कर रही है।