30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यसभा सांसद डॉ. सोलंकी की तबीयत बिगड़ी, इंदौर किया रेफर

- कोरोना संक्रमित होने के बाद पहाड़ी पर बने सर्किट हाउस में चल रहा था इलाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बड़वानी

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 18 Aug 2020, 12:24 PM IST

sumer_singh_solanki_corona.jpg

बड़वानी। राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनका उपचार पहाड़ी पर बने नए सर्किट हाउस में चल रहा था। सोमवार को उनकी तबीयत अचानक बिगडऩे के बाद उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया। चार दिन पूर्व डॉ. सोलंकी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देर रात को तबीयत बिगड़ जाने पर निजी अस्पताल में सीटी स्कैन व चेस्ट की जांच के बाद उन्हें अरविंदो अस्पताल रेफर किया गया। ईधर जिले में रविवार की देर रात को 8 नए कोरोना संक्रमित निकले हैं। जिले में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 971 हो गई है। इसमें से 843 लोग उपचार के बाद अपने घर वापस चले गए हैं।

वहीं अब 118 लोगों का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है। जिले में अब तक 10 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। रविवार की देर रात को जिन 8 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, उसमें शहर की 17 वर्षीय युवती, 45 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरूष, 51 वर्षीय पुरूष, सेंधवा की 41 वर्षीय महिला, अंजड़ का 37 वर्षीय पुरूष, पानसेमल का 38 वर्षीय पुरूष सम्मिलित हैं।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉ. सोलंकी ने किया था ट्वीट

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने ट्वीट और फेसबुक किया है कि बुखार और हल्का जुकाम होने से उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉ. सोलंकी ने उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अपील की है कि वे कोरोना टेस्ट करवाएं और होम क्वारेंटीन में रहें। डॉ. सोलंकी की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें ईलाज के लिए किस आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, ये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 971

जिले के 20 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के बाद सोमवार को आइसोलेेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। वहीं जिले से भेजे गए सैंपल में से 314 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 14,431 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से अभी तक 12,889 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव एवं 971 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। वहीं 559 लोगों की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।