विशेष बात यह है कि इस स्कूल में एक माह का सर्टिफिकेट कोर्स तैयार किया है, जिसमें अयोध्या के पौराणिक, भौगोलिक, ऐतिहासिक एवं वैज्ञानिक महत्व को समझाया जाएगा। इसके साथ विद्यार्थियों को अयोध्या जन्मभूमि के इतिहास के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। साथ ही मंदिर निर्माण के लिए नींव की पत्थर बनी महान विभूतियों के जीवन के बारे में अवगत करवाया जाएगा।