
राजस्थान विश्वविद्यालय में लंबे समय के बाद बुधवार को सिंडिकेट बैठक के दौरान कुलपति सचिवालय के बाहर पांच घंटे तक छात्रों ने प्रदर्शन किया। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान एनएसयूआई से छात्र नेता अभिषेक चौधरी, राहुल महला, महेश चौधरी और एबीवीपी से प्रांत मंत्री शौर्य जैमन, देव पलसानिया, मनु दाधीच मांगों को लेकर छात्रों के साथ कुलपति सचिवालय पहुंचे। पुलिस ने सचिवालय से पहले ही बैरिकेड्स लगाकर छात्रों को रोक दिया।
Rajasthan University: छात्र कुलपति को ज्ञापन देने पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तनातनी हो गई। छात्र बैरिकेड्स कूदकर कुलपति सचिवालय की ओर दौड़े। पुलिस ने छात्रों को काबू करने के लिए चार बार लाठीचार्ज किया। विरोध में छात्र कुलपति सचिवालय पर धरना देकर बैठ गए। पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लेने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इस पर पुुलिस ने छात्रों को घसीट कर वाहन में डाला। एबीवीपी के कार्यकर्ता पुलिस के वाहन के नीचे लेट गए तो पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को लातें मार वाहन के नीचे से निकाला। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्रों से गाली-गलौज भी की जिसका छात्रों ने विरोध किया। 16 छात्रों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
...तो नहीं होता लाठीचार्ज
डेढ़ साल बाद सिंडिकेट की बैठक हुई। छात्र नेता मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन देना चाहते थे। अगर कुलपति बाहर आकर ज्ञापन लेते तो मामला शांत हो जाता। वहीं, सिंडिकेट की बैठक को लेकर ऐसा माहौल पैदा किया कि कैंपस में 150 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए। कुलपति सचिवालय की बैरिकेड्स से घेराबंदी कर दी गई। इससे कैंपस में अन्य छात्रों में भय का माहौल रहा। वहीं, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था जब फेल हो गई तो छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : 6 साल की उम्र में परिवार से बिछड़ा था भूरा, सालों बाद ऐसे पहुंचा घर
विरोध दर्ज कराने पहुंचे छात्र संठनों के पदाधिकारी
लाठीचार्ज के बाद एनएसयूआई और एबीवीपी के पदाधिकारी विरोध दर्ज कराने पहुंचे। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने कुलपति सचिवालय पर ताला लगा दिया। वहीं, एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा ने छात्रों के साथ कुलपति सचिवालय पर प्रदर्शन कर लाठीचार्ज का विरोध किया।
यह भी पढ़ें : 6 महीने लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, युवक ने शादी करने से मना किया तो मध्यप्रदेश की महिला ने उठाया बड़ा कदम
ये हुए चोटिल
एनएसयूआई के राजेन्द्र गोरा, सचिन चौधरी, गजेन्द्र सिंह, एबीवीपी के शौर्य जैमन, रोहित मीणा, देव पलसानिया, भारतभूषण, संजय चेची सहित कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।
Published on:
29 Jun 2023 10:02 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
