कचरागाह पर तैनात निगम के कर्मचारी राजेन्द्र कुमार बताते है निगम की दमकले लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास करने रही हैं। लेकिन पर्याप्त पानी नहीं होने से आग बुझाने में परेशान आ रही है। कचरागाह के धुआं फैलने से मथुरादासपुरा, रूपा की नांगल, बडी का बास, निम्बावाली ढाणी, देवानो की ढाणी, खारवालो की ढाणी व समीप स्थित एलएनएम मित्तल आईआईटी काॅलेज में अध्ययनरतन विधार्थियों को सोस लेने में परेशानी होने लगी है। कचरागाह के पास का इलाका में हरदम बदबू फैली रहती हैं।