रैली शांतिपूर्वक निकाली गई। रैली के कारण करीब आधा घंटा जयपुर दिल्ली राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। रैली में विहिप प्रभारी व गौरक्षक रामचंद्र पटेल, भाजपा मंडल प्रवक्ता हेमपाल भूमला, भाजयुमों आमेर अध्यक्ष अजय सिंह, करणी सेना प्रभारी श्रवण सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री राधेश्याम गुर्जर, राजेंद्रयादव, मदन मीणा, सुगन चंद गुर्जर सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।