
salman khan
बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर और निर्देशक प्रभुदेवा का कहना है कि वह हमेशा दबंग स्टार सलमान खान के शुक्रगुजार रहेंगे। प्रभुदेवा ने सलमान खान को लेकर फिल्म 'वांटेड' बनाई थी। अब प्रभुदेवा, उनको लेकर 'दबंग-3' बना रहे हैं। फिल्म 'वांटेड' सुपरहिट रही थी और यहीं से सलमान की हिट फिल्मों का सिलसिला भी शुरु हुआ। 'वांटेड' के बाद सलमान ने कभी मुड़कर नहीं देखा। लेकिन सलमान की सफलता का क्रेडिट प्रभुदेवा नहीं लेना चाहते।
अब सनी, बॅाबी और धर्मेंद्र संग आइटम सॅान्ग पर ठुमके लगाएंगी सोनाक्षी!
A special message about #BiggBoss . But only on #BeingInTouch ! go check it out .
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
उन्होंने कहा , मैंने 'वांटेड' से उनका कॅरियर नहीं बनाया, बल्कि उन्होंने मेरा बनाया है। वह चाहते तो किसी और को भी बतौर निर्देशक ले सकते थे। लेकिन उन्होंने मुझे बॉलीवुड में बतौर निर्देशक डेब्यू करने का मौका दिया। हर कलाकार की जिंदगी में कुछ उतार-चढ़ाव आते हैं। सलमान खान हमेशा से सुपरस्टार थे। मैं तो यह कहूंगा कि बोनी कपूर और सलमान खान ने बॉलीवुड में मेरी एक निर्देशक के तौर पर एंट्री कराई है। जिसके लिए मैं उनका हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।'
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
प्रभुदेवा ने कहा , 'सलमान बहुत ही मेहनती हैं। वह काफी हद तक रजनीकांत की तरह हैं, जिनका अलग ही स्टाइल है। उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है। उन्हें किसी को इंप्रेस करने के लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं। उनका स्टाइल ही काफी है। 'दबंग-3' टिपिकल सलमान खान फिल्म है। इससे दर्शकों को बिल्कुल भी निराशा नहीं होगी। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स हैं।'
संजय दत्त पर बनी बायोपिक में कुछ ऐसा होगा सोनम का किरदार!
बालिका वधू' की एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की याद में बेस्ट फ्रेंड काम्या ने लिखा दुख भरा खत, मौत को 2 साल हुए पूरे
Published on:
01 Apr 2018 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
