
priyanka chopra and kangana ranaut
बी टाउन इंडस्ट्री की 'क्वीन' कंगना रनौत का नाम बॅालीवुड के टॅाप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से देश के लोगों के बीच अपनी एक खास पहचान बना ली है। कहा जा सकता है कि कंगना उन स्टार्स में से एक हैं जिन्होंने अपने बलबूते पर यह कामयाबी हासिल की है। अब उन्हें लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। कंगना जल्द ही अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी मिशेल ओबामा और फेमस होस्ट और ऐक्ट्रेस ओपरा विनफ्रे के साथ 'गांधी गोज ग्लोबल' समिट में स्टेज शेयर करती दिखाई देंगी।
इसके लिए कंगना रनौत अभी से तैयारियों में जुट गईं हैं। इस कार्यक्रम को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। यह इवेंट न्यू जर्सी में अगस्त के महीने में होगा। इस इवेंट में हर क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्ति महात्मा गांधी के विचारों को अपनी तरह से व्याखित करेंगे।
हाल में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना से इस इवेंट को लेकर बातचीत की गई। उन्होंने बताया,' मेरे लिए ये बात हमेशा मायने रखती है कि हम समाज को क्या दे रहे हैं और हमारे किस कदम का असर लोगों पर किस तरह से पड़ रहा है।बापू हमेशा से ही लोगों के लिए मार्गदर्शक रहे हैं बापू हमेशा से ही लोगों के लिए मार्गदर्शक रहे हैं, मुझे खुशी है कि मुझे ऐसा मौका मिल रहा है। मैं अपना भाषण तैयार करूंगी क्योंकि बापू को विचारों व्याखित करना आसान नहीं है।'
इसके अलावा उन्होंने बताया कि, 'मैं ओपरा को पसंद करती हूं... मैं कभी किसी की फैन नहीं रही हूं लेकिन ओपरा को पसंद करती हूं। मैं मुंबई लौटकर सोचूंगी कि मैं वहां उनसे क्या बात करूंगी।'
कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' के आखिरी कुछ शूट्स और उसके पोस्ट प्रोडक्शन के काम में व्यस्त हैं। इस फिल्म के बाद वह राजकुमार राव के साथ अपनी अगली फिल्म 'मेंटल है क्या' की शूटिंग में जुट जाएंगी।
'मणिकर्णिका' फिल्म की कहानी
फिल्म 'मणिकर्णिका' की कहानी रानी लक्ष्मी बाई की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभा रही हैं। कुछ दिन पहले कंगना ने एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया, 'आप जब रानी लक्ष्मीबाई की बात करते हैं तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि वो एक अद्भुत महिला थीं। ऐसे में उनके किरदार के लिए सिर्फ कपड़े पहनकर, मेकअप करके, गहने पहनकर, हेयरस्टाइल लेकर उनकी तरह ढलने की बात करना बेवकूफी है। उनके किरदार में ढलने के लिए थोड़ी चोट लगे और खून बहाना पड़े तो भी कम है।' फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' 3 अगस्त को रिलीज होगी। पहले फिल्म की रिलीजिंग डेट 27 अप्रेल थी लेकिन कुछ वजहों के चलते फिल्म की रिलीजिंग डेट को बड़ा दिया गया।

Published on:
01 Apr 2018 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
