17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों पर फिर से प्रकृति की मार, चने के आकार के ओले गिरे,खेतों में पककर खड़ी है फसलें, धरती पुत्रों में छाई ​मायूसी

तेज बौछारों के साथ गिरे चने के आकार के ओले, किसान चिंतित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Vinod Sharma

•

Updated: 8 Apr 2018, 8:46 PM IST

 jaipur ke shapura me barish ke satha ole gire

शाहपुरा (जयपुर)। क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि ने धरती पुत्रों की नींद उड़ा दी है। ओले गिरने के बाद किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें नजर आ रही है। शाहपुरा सहित आसपास के गांवों में शाम करीब 5 बजे मौसम ने अचानक पलटा खाया। करीब 10 मिनट तक तेज बौछारों के साथ चने के आकार के ओले गिरे। इससे क्षेत्र के किसानों में मायूसी छा गई। फसल को लेकर किसान चिंतित नजर आए। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल पकी हुई खेतों में खड़ी है। वहीं कई जगह जौ और चने की फसल कटी हुई खेतों में पड़ी है। ओले गिरने से फसल में नुकसान हुआ है। क्षेत्र में ज्यादातर परिवार कृषि एवं पशुपालन पर आधारित हैं। यहां प्रमुख चना, जौ, गेहूं, सरसों एवं नकदी फसल के रूप में टमाटर, मिर्च, छप्पन टिंडा, खरबूज, तरबूज, टिण्डा आदि की प्रमुखता से खेती होती है। वर्तमान में चना, जौ, गेहूं व सरसों की फसल खेतों में पक चुकी है। कटाई का काम किया जा रहा है, लेकिन रविवार को हुई ओलावृष्टि ने किसानों को चिंता में डाल दिया है।

READ NEWS : बिदारा में श्रमिकों के साथ हो रहा ऐसा कि परिवार का पालन-पोषण भी हो रहा मुश्किल, नहीं हो रही सुनवाई

इधर बारिश से कस्बे में कीचड़ हो गया। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम के अचानक पलटा खाने से शाम को चारों तरफ अंधेरा छा गया। नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। इससे यातायात प्रभावित रहा।

READ NEWS : सेप्टपुरा गांव में आखिर क्यो मर रहे है मोर, अब तक करीब तीन दर्जन से अधिक की हो चुकी मौत, कारणों का पता नहीं

कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि खेतों में फसलें तैयार हैं। वहीं कहीं-कहीं कटी फसलें खलिहानों में है। जरा सी बारिश का असर फसल के दानों पर पड़ेगा। उनकी ग्रेडिंग पर असर पडऩे से बाजार भाव भी अच्छे नहीं मिलते हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि किसान कटी फसलों की तुरंत प्रभाव से थ्रेसिंग करवा ले, जिससे बारिश होने पर नुकसान से बचा जा सके। बारिश हुई तो सब्जियों की फसल में फंफूदीजनित बीमारियों का प्रकोप बढऩे की संभावना बन जाती है।