17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने गोठडी गैंग के पांच बदमाश पकड़े, 3 देशी पिस्तौल व 5 कारतूस बरामद, हिस्ट्रीशीटर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

तलाशी में लोडेड देशी पिस्टल व कारतूस एवं बिना नम्बर की दो स्कॉर्पियो मिली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Vinod Sharma

•

Updated: 10 Apr 2018, 11:25 PM IST

Kotputli police arrested four gangsters

कोटपूतली (जयपुर)। बाला का नांगल मेले में पुलिस की सजगता से हरियाणा की गोठडी गैंग के चार बदमाशों को धर दबोचा एवं एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। आरोपितों से पुलिस ने लोडेड 3 देशी पिस्तौल व 5 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस कार्रवाई की सूचना पर गाड़ी में लाठी सरिये लेकर आए चार बदमाश भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। हिस्ट्रीशीटर विरेन्द्र गोठड़ी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

READ NEWS :अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई, बजरी माफियाओं में मचा हड़कम्प, 10 डम्पर जब्त, सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद कूट रहे चांदी

थानाधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाला का नांगल मेले में हरियाणा के बदमाशों की गैंग की तीन चार गाडिय़ों आने व रात्रि कोटपूतली की ओर जाने की सूचना मिली थी। बाला का नांगल रोड पर सामने से आ रही 2 स्कॉर्पियों को सामने गाड़ी लगाकर रुकवाया। इसी दौरान पीछे वाली गाड़ी में सवार तीन चार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। दोनों गाडिय़ों व दबोचे गए पांच बदमाशों की तलाशी में लोडेड देशी पिस्टल व कारतूस एवं बिना नम्बर की दो स्कॉर्पियों जब्त की। बदमाशों ने दोनों स्कॉर्पियो विरेन्द्र गोठडी की होना बताया, जो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

READ NEWS :पता पूछने के बहाने रुकवाई बाइक, पति का दबाया गला, मृत समझकर छोड़ा, पत्नी को उठा ले गए, फिर उतारा मौत के घाट

गोठड़ी पर दर्ज हैं हत्या व चौथ वसूली के मामले
गोठड़ी के खिलाफ नांगल चौधरी, नारनौल, झुंझुनूं व सिंघाना में हत्या, मारपीट, चौथ वसूली के कई मामले दर्ज हैं व कई प्रकरणों में फरार चल रहा है। पुलिस ने गोठडी गैंग के हनुमान उर्फ गब्बू गुर्जर निवासी कुजोता, देवेन्द्र निवासी काकरा मौहम्मदपुर, सुभाष गुर्जर निवासी कुजोता, अशोक गुर्जर निवासी कुजोता को गिरफ्तार व एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। पुलिस ने बताया कि हनुमान गुर्जर फायरिंग व जानलेवा हमले के मामले में एक साल से फरार चल रहा है।

READ NEWS : कोटपूतली में जमीनी विवाद में ताबडतोड़ फायरिंग, दो जनें गंभीर घायल, जयपुर रैफर, जमीन की बढ़ी कीमत को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

छुड़ाने आए 4 साथी भी धरे गए
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपितों को छुड़ाने के लिए कार में सवार होकर चार बदमाशों को भी पुलिस ने दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर लाठी, सरिये मिले। पुलिस ने बताया कि अजय निवासी पटीकरा थाना नारनौल, कमल उर्फ धौलिया निवासी पटीकरा, राहुल जाट निवासी नारनौल, प्रदीप सिंह निवासी पटीकरा को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। थानाधिकारी ने बताया कि पकड़े गए अधिकांश बदमाश अपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। गैंग के सरगना विरेन्द्र गोठड़ी की तलाश जारी है।