17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खटाई में मिड-डे मील योजना : सरकारी विधालयों में बच्चों को पोषाहार में चपाती की जगह खिला रहे चावल

जमवारामगढ़ ब्लॉक के तीन विधालयों के 519 बच्चे पोषाहार को तरस रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Vinod Sharma

•

Updated: 24 Apr 2018, 8:17 PM IST

Mid day Meal Yojana

गठवाड़ी (जयपुर)। जमवारामगढ़ ब्लॉक के तीन विधालयों के 519 बच्चे पोषाहार को तरस रहे हैं। कहीं चावल नहीं हैं तो कहीं गेहूं। ऐसा ही राउप्रावि भोजपुरा, राउप्रावि दन्ताला गुजरान व राउप्रावि दन्ताला मीणा में देखने को मिला। भोजपुरा राउप्रावि के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि 9 अप्रेल से बच्चों को पोषाहार के गेहूं नहीं होने से चावलों के भरोसे रहना पड़ रहा है। रोजाना चावल खाने से विधार्थी भी ऊब गए हैं। वहीं दन्ताला गुजरान व दन्ताला मीणा विधालयों में गेहूं खत्म हो गए। इसी प्रकार गठवाड़ी के राउप्रावि, राउप्राबावि, हरीपुरा ब्राह्मण राउप्रावि व रतनपुरा जाटान स्थित राप्रावि में चावल नहीं हैं। पोषाहार प्रभारियों ने बताया कि विधालयों में पोषाहार की सप्लाई करने वाले ठेकेदार से बात करने पर आज कल में पोषाहार भेजने की बात कह टरका रहा है। इधर, जयचंदपुरा, ताला, बहलोड़, केलाकाबास, नांगल तुलसीदास व चतरपुरा की राजकीय विधालयों में भी पोषाहार के गेहूं व चावल खत्म होने के कगार पर हैं।

पोषाहार की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही
जमवारामगढ़ ब्लॉक के सरकारी विधालयों में पोषाहार की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। विधालयों में गेहूं बीतने के बाद विधालय प्रशासन अब व्यवस्था बनाए रखने के लिए विधार्थियों को मजबूरी में सप्ताह में 6 दिन रोज चावल खिला रहा है। वहीं कई विधालयों में चावल बीतने से बच्चे रोज गेहूं की चपाती खा रहे है। ठेकेदार सोमवार को विधालयों में गेहूं को छोड़कर चावल की सप्लाई कर गया। जबकि भोजपुरा राउप्रावि, दंताला गुजरान व दंताला मीणा स्थित राउप्रावि में पिछले कई दिन से गेहूं खत्म है। पोषाहार सप्लाई गड़बडा जाने से विधालय प्रशासन बच्चों को मीनू के हिसाब से पोषाहार नहीं खिला पा रहे है। रोज रोज चावल खाने से अब विधार्थी उब से गए है।

यह है पोषाहार का मीनू
सरकार ने राजकीय विधालयों में कक्षा एक से आठ तक के विधार्थियों को पोषाहार खिलाने के लिए मीनू तय कर रखा है। जिसके अनुसार रोज अलग-अलग हिसाब से बच्चों को पोषाहार खिलाया जाता है।

वार : पोषाहार
सोमवार : रोटी-सब्जी
मंगलवार : दाल-चावल
बुधवार : दाल-रोटी
गुरुवार : खीचड़ी-फल
शुक्रवार : दाल-रोटी
शनिवार : रोटी-सब्जी


इनका कहना है

आवंटन नहीं होने से पोषाहार की सप्लाई में परेशानी हो रही है। दो-तीन दिन में सभी विधालयों में पोषाहार पहुंच जाएगा।
शिवचरण मीणा, बीईईओ, जमवारामगढ़

हर माह पोषाहार सप्लाई में परेशानी आ रही है। विधालयों में पोषाहार नहीं पकना गम्भीर मामला है। इसके लिए बीईईओ व डीईओ से बात कर जानकारी करता हूं।
नरेन्द्रकुमार मीणा, एसडीएम, जमवारामगढ़

पिछले करीब 15 दिन से विधालय में गेहूं नहीं होने से रोज बच्चों को चावल खिला रहे है। फिर से ठेकेदार गेहूं की जगह चावल डाल गया।
सत्यनारायण शर्मा, प्रधानाध्यापक, राउप्रावि भोजपुरा