17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
मंत्री यादव ने कहा, पैसे लेकर तबादले करती थी कांग्रेस, बना दिया था व्यापार
Play video

मंत्री यादव ने कहा, पैसे लेकर तबादले करती थी कांग्रेस, बना दिया था व्यापार

कांग्रेस सरकार में मुफ्त में नहीं होते थे तबादले
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 24 Apr 2018, 7:48 PM IST

जयपुर . कांग्रेस के काल में कांग्रेसीकरण होता था। भाजपा की सरकार सबको साथ लेकर चलती है। मंगलवार को श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. जसवंत यादव ने भाजपा मुख्यालय पर जनसुनवाई के दौरान मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उनके साथ सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने भी लोगों की समस्याएं सुनी।

 

यादव ने बताया कि ज्यादातर मामले स्थानांतरण को लेकर आ रहे हैं। भाजपा सरकार में सभी लोगों के तबादले हो रहे हैं जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में कांग्रेसियों के ही हुआ करते थे। उन्होंने कांग्रेस पर रुपए लेकर तबादला करने का भी आरोप लगाया और कहा कि उनके कार्यकाल में मुफ्त में किसी का तबादला नहीं होता था।

 

भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ऐसे लोग जिन्हें एक ही जगह पर कई साल हो गए, साथ ही जिन लोगों को किसी भी तरह की कोई समस्या आ रही हो, उनके तबादले किए जा रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष को लेकर यादव ने कहा कि हाईकमान जो भी निर्णय लेंगे वह सभी को स्वीकार्य होगा।