आंतेला (जयपुर)। विराटनगर तहसील के ग्राम नीलका में रविवार अलसुबह एक पैंथर घर में घुस गया। गांव में पैंथर घुसने की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस दौरान वन विभाग को सूचना दी गई। इस दौरान पैंथर ने घरों की छतों पर जाकर उत्पात मचाया। इस दौरान पैंथर ने हमला कर एक युवक घायल कर दिया। गांव में पैंथर के घुस आने से लोगों में भय व्याप्त हो गया। ऐसे में लोगों ने जिस घर के उपर पैंथर चढ़ा हुआ था उसे घेर लिया और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद कुछ ही देर में ग्रामीण पास के