जिले की अन्य ग्रामीण सीटों का यह था आंकड़ा
कोटपूतली सीट पर 10 प्रत्याशी मैदान में थे, मुकाबला चतुष्कोणीय रहा। पांच प्रत्याशी एक हजार वोटों के आंकडे़ से नीचे ही रह गए। इसी प्रकार विराटनगर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में 17 में से 7 प्रत्याशी, शाहपुरा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में 10 में से 6 प्रत्याशी एक-एक हजार वोट भी नहीं ला पाए। इसी प्रकार चौमूं सीट पर भी त्रिकोण मुकाबले में 15 में से 9 प्रत्याशी, फुलेरा सीट पर सीधी टक्कर में 18 में से 10 प्रत्याशी, दूदू में चतुष्कोणीय मुकाबले में 10 में से 3, झोटवाड़ा में सीधी टक्कर में 20 में से 14 प्रत्याशी, बगरू सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में 15 से 10 तो आमेर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में 15 में से 8 प्रत्याशी एक हजार के आंकड़े से नीचे रह गए।