8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: उम्मीदवारों को सोशल मीडिया का सहारा लेना न पड़ जाए भारी

Rajasthan Election: सवाई माधोपुर में विधानसभा चुनाव की रंगत बढ़ने लगी है। जहां-जहां टिकट फाइनल को चुके है, वहां चुनावी प्रचार-प्रसार भी शुरू हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 6 Nov 2023, 2:54 PM IST

sri_ganganagar_election__2023_1.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : सवाई माधोपुर में विधानसभा चुनाव की रंगत बढ़ने लगी है। जहां-जहां टिकट फाइनल को चुके है, वहां चुनावी प्रचार-प्रसार भी शुरू हो गया है। इस बार नेताओं ने ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया पर भी खूब फोकस कर रखा है। जबकि उनके सोशल मीडिया पर किए जा रहे प्रचार प्रसार पर निर्वाचन विभाग नजर गड़ाए बैठा है। उनके प्रत्येक पोस्ट का हिसाब का लेखा जोखा तैयार किया जा रहा है। जो प्रत्याशी के खाते में उसका खर्च जोड़ा जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करना भारी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: नामांकन में दिए शपथ पत्र से हुआ खुलासा, करणपुर-सूरतगढ़ और अनूपगढ़ में नेताओं की बढ़ी संपत्तियां

सभी उम्मीदवार कर रहे हैं प्रचार
उम्मीदवारों की ओर से सोशल मीडिया को प्रचार के मुख्य साधनों में शामिल कर लिया है। जिले की सभी चारों सीटों में उम्मीदवारों की ओर से सोशल मीडिया पर प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। उम्मीदवार भी अपने फेसबुक और वाट्सअप नंबर से अपने प्रचार में जुटे है। उम्मीदवारों की पहली नजर युवाओं पर है। नेता का भविष्य युवाओं के हाथ में है। ऐसे में उम्मीदवार भली भांति जानता है कि यदि युवाओं तक पहुंच बनानी है तो सोशल मीडिया पर अपडेट रहना होगा। इसलिए संबंधित उम्मीदवार के समर्थक नेता के दौरे, सेवा कार्य और भाषण से जुड़े वीडियो-फोटो को अपलोड कर रहे है। जो आचार संहिता का उल्लंघन है।

फैक्ट फाइल
जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केन्द्र- 957
जिले में कुल 10 लाख 12 हजार 805 मतदाता है।
पुरूष मतदाताओं की संख्या- 5 लाख 40 हजार 901
महिला मतदाताओं की संख्या- 4 लाख 71 हजार 904
युवा नव मतदाताओं की संख्या- 43 हजार 724
वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत रहा- 68.33

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: श्रीगंगानगर की 6 विधानसभा सीटों पर दोनों पार्टियों ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, जानिए नाम

इनका कहना है
राजस्थान विधानसभा चुनावों में सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करना आचार संहिता के उल्लघंन में आता है। इसके लिए अलग से सेल बनी हुई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने व अपलोड करने का खर्चा प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा।-अनिल चौधरी, एसडीएम सवाईमाधोपुर।