29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bassi / राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची को लेकर बड़ी खबर, इस दिन आ सकती है लिस्ट

राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची को लेकर बड़ी खबर, इस दिन आ सकती है लिस्ट

Rajasthan Congress Candidates List: राजस्थान के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। अब उम्मीदवारों के साथ ही हर किसी को कांग्रेस की सूची का इंतजार है। जानिए कब आ रही कांग्रेस की लिस्ट-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 17 Oct 2023, 12:48 PM IST

rajasthan_congress_list.jpg

Rajasthan Congress Candidates List: भाजपा की ओर से गत दिनों जारी हुई प्रत्याशियों की सूची में बस्सी का टिकट तो घोषित हो गया है, लेकिन अब कांग्रेस की पहली सूची दौसा जिले के सिकराय विधानसभा में 20 अक्टूबर को होने वाली प्रियंका गांधी की सभा के बाद कभी भी घोषित हो सकती है। इधर, बस्सी में भाजपा प्रत्याशी ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन कांग्रेस का टिकट फाइनल नहीं हाेने से यहां असमंजस बना हुआ है।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार भाजपा की दूसरी सूची एक दो दिन में ही घोषित हो सकती है। जबकि कांग्रेस दौसा जिले के सिकराय विधानसभा में प्रियंका गांधी की सभा के बाद ही टिकट वितरण की सूची जारी करेगी। प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी की सभा की तैयारियों में जुट गई है।

टिकटों के लिए नेताओं की भागदौड़ जारी
जयपुर ग्रामीण के बस्सी, चाकसू एवं जमवारामगढ़ विधानसभा सीटों पर टिकटों के लिए भागदौड़ जारी है। नेता टिकटों के लिए दिल्ली तक दौड़ लगा रहे है। हालांकि कांग्रेस में कई दावेदारों का टिकट पक्का माना जा रहा है लेकिन लिस्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें : क्या विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा Join करेंगे मानवेंद्र सिंह ?

पार्टी स्तर पर चल रही तैयारी
जयपुर ग्रामीण के बस्सी, चाकसू एवं जमवारामगढ़ विधानसभा सीटों पर एक टिकट के अलावा अन्य सभी पांचों टिकटों का इंतजार है, लेकिन बस्सी में भाजपा का टिकट फाइनल होने के बाद इन तीनों ही विधानसभाओं में भाजपा व कांग्रेस पार्टी स्तर पर चुनावी तैयारी कर रही है, क्योंकि आचार संहिता लगने के बाद चुनाव के मात्र 45 दिन ही बचे थे। ऐसे में एक-एक दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि टिकट जिसको मिलेगा वह मिलता रहेगा पार्टी अपने स्तर पर तैयारी में जुट गई है।