8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान चुनाव 2023 : बागी और निर्दलीय बिगाड़ रहे भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों की गणित

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव में जयपुर जिले में भाजपा व कांग्रेस के कई दावेदारों को पार्टी ने टिकट नहीं देकर दरकिनार कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 7 Nov 2023, 12:26 PM IST

election_2.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव में जयपुर जिले में भाजपा व कांग्रेस के कई दावेदारों को पार्टी ने टिकट नहीं देकर दरकिनार कर दिया। इनमें से कुछ निर्दलीय तो कुछ दूसरी पार्टियों का दामन पकड़कर नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इसके चलते ये बागी दोनों ही पार्टियों के वोटों में सेंध लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: भाषण का अभ्यास कर रहे नेताजी, इवेंट कंपनियां सिखा रहीं गुर

बस्सी:-भाजपा एसटी आयोग के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके जितेन्द्र मीना बस्सी विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी जता रहे थे, लेकिन पार्टी ने रिटायर्ड आईएएस चन्द्रमोहन मीना पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बना दिया, जिससे खफा होकर वे बागी होकर निर्दलीय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इससे भाजपा को नुकसान हो सकता है।

चाकसू:-विधानसभा सीट चाकसू पर भाजपा से टिकट मांग रहे विकेश खोलिया ने भी अबकी बार आरएलपी का प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक दी है। इससे भाजपा की टेंशन बढ़ी हुई है।

जमवारामगढ़:-कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने नाराज सुमन मीणा ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है, जो कांग्रेस के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।

चौमूं:-विधानसभा चौमू से कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव रह चुके कैलाशराज सैनी को टिकट नहीं मिला तो वह बसपा का दामन थाम कर सोमवार को नामांकन दाखिल कर चुनावी रण में उतर गए हैं। इससे कांग्रेस में बेचैनी बढ़ गई है।

झोटवाड़ा:-झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखावत और आशुसिंह ने स्वतंत्र प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।

शाहपुरा:-शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में पांच साल पहले भी कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर आलोक बेनीवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। एक बार फिर से कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो वे दुबारा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

कोटपूतली:-कोटपूतली विधानसभा सीट पर वर्ष 2018 के भाजपा प्रत्याशी रहे मुकेश गोयल ने इस बार पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर नामांकन दाखिल किया है।

विराटनगर:-कांग्रेस के दिग्गन नेता और पूर्व विधायक रहे रामचंद्र सराधना कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में शामिल हो गए और अब चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव: हरीश चौधरी बोले- ‘निर्दलीयों को टिकट देने से ताकत दोगुनी हुई’

बागी बिगाड़ चुके हैं खेल
बस्सी विधानसभा के इतिहास में बागी पहले भी भाजपा व कांग्रेस का खेल बिगाड़ चुके हैं। वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण मीना को पार्टी ने 2013 में टिकट दिया था, वे चुनाव हार गए थे। फिर 2018 में कांग्रेस से टिकट मांगा था, लेकिन दौलत मीना को टिकट दे दिया तो लक्ष्मण मीना निर्दलीय चुनाव जीत गए। लेकिन इस बार कांग्रेस ने लक्ष्मण मीना को टिकट दे दिया है।