पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में अगले तीन-चार दिन हल्के से मध्यम बारिश होगी। कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं कोटा, उदयपुर संभाग में 15-18 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी 4-5 दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।