8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert : राजस्थान में फिर छाया मानसून, कल इन 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Alert : जयपुर। राजस्थान में फिर मानसून छा गया है। प्रदेश के कई जिलों शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग के माने तो शनिवार पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 7 Jul 2023, 5:36 PM IST

rajasthan monsoon weather forecast Heavy rain alert in 23 districts on July 8

Rajasthan Weather Alert : जयपुर। राजस्थान में फिर मानसून छा गया है। प्रदेश के कई जिलों शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग के माने तो शनिवार पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 23 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। पाली जिले में झमाझम बारिश हुई। अरावली वादियों में तेज बारिश से राणकपुर सादडी बांध एक बार फिर ओवरफ्लो हो गया।

सिरोही जिले के पोसालिया कस्बे सहित सुबह से अच्छी बारिश हुई। इसके चलते सूकड़ी नदी में पानी आ गया। नदी में पानी आने से कुओं का जल स्तर उभरने की आस बंधी । वहीं पेयजल की किल्लत से छुटकारा मिलेगी। भीलवाड़ा जिले में तेज बारिश हुई है। जिले के अरवड कस्बे सहित क्षेत्र में 89 mm बारिश हुई। 24 फिट भराव क्षमता वाले अरवड बांध में पानी का गेज बढ़कर 6 फिट हो गया। इसके अलावा जयपर, जैसलमेर, बूंदी सहित कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का नया अपडेट: अलगे पांच दिन होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी, रहें सावधान

माही बांध में जल आवक का इंतजार खत्म
बांसवाड़ा. जिले के लाखों लोगों की उम्मीदों के माही सागर बांध में जल आवक शुरू हो गई है। गुरुवार रात्रि को सीजन में पहली बार बांध में आवक हुई और30 सेंटीमीटर पानी बढ़ा। बांध का जलस्तर 269.95 मीटर हो गया। वहीं मध्यरात्रि बाद तक रिमझिम होती रही। इससे शुक्रवार सुबह आठ बजे तक बांसवाड़ा में 42 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। शुक्रवार सुबह से आसमान में हल्के बादलों का डेरा रहा। दोपहर बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई। इससे वातावरण में गर्मी और उमस बनी रही।

इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम केंद्र जयपुर ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को प्रदेश में अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया। इनमें अजमेर, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर और पाली जिले में भारी बारिश होने की संभावना है।