17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क सुरक्षा सप्ताह: सुरक्षा का दावा खोखला, बिना हेलमेट दौड़ा रहे दुपहिया वाहन, ओवरलोड पर भी सख्ती नहीं

यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की अनदेखी से सुरक्षा दावों की हवा निकल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Vinod Sharma

•

Updated: 24 Apr 2018, 8:43 PM IST

Road Safety Week 2018

शाहपुरा (जयपुर)। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन ही सड़कों पर कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। प्रदेश के नेशनल हाइवे से लेकर कस्बे की सड़कों पर लोग बे-खौफ बिना हेलमेट दुपहिया वाहन दौड़ाते नजर आए।

READ NEWS : खटाई में मिड—डे मील योजना : सरकारी विधालयों में बच्चों को पोषाहार में चपाती की जगह खिला रहे चावल

वहीं हाइवे पर ओवरलोड वाहन धड़ल्ले गुजरते रहे। कार्रवाई में शिथिलता के कारण लोग पुलिस के सामने ही यातायात नियमों का उल्लंघन करते दिखे। इतना ही नहीं सरकार ने तीन साल पहले शहरों के साथ ही गांवों में भी दुपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठे सवार के लिए भी हैलमेट लगाना अनिवार्य किया था लेकिन यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की अनदेखी से सुरक्षा दावों की हवा निकल रही है।

READ NEWS : पत्रिका अमृतम जलम् अभियान: जल बचाना समय की सबसे बड़ी जरूरत, लोगों ने जलस्रोतों की सफाई कर संवारा

खुद की सुरक्षा की भी परवाह नहीं
दुर्घटना में कमी लाने के लिए हर साल यातायात सप्ताह मनाया जाता है, लेकिन सड़कों पर इस बार भी पुलिस सख्ती के अभाव में असर नहीं दिखाई दे रहा है। बिना हैलमेट के वाहन चलाने वाले अपनी सुरक्षा की परवाह नहीं कर रहे हैंं। जबकि सड़क हादसों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो हादसों में बाइक सवार लोग ही शिकार हो रहे है।

READ NEWS : सुबह-शाम पहाड़ी से आती है पैंथर की गुर्राहट, एक पखवाड़े से आबादी में पैंथर की आवाजाही,ग्रामीणों में फिर दहशत

इनका कहना है
बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाती है। अब और सख्ती बरती जाएगी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूलों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विनय बंसल, जिला परिवहन अधिकारी, शाहपुरा

READ NEWS : एक-डेढ़ रुपए किलो में बिक रहा टमाटर, नहीं मिल रहे खरीदार, किसान फेंकने को मजबूर,लागत निकालना भी मुश्किल

बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। वाहनों का चालान भी किया है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन 3 वाहन जब्त और 10 का चालान भी किया है।
कालूराम झरवाल, यातायात प्रभारी, शाहपुरा