कई राज्यों में दाखिल थी याचिकाएं
सलमान खान के खिलाफ दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और मुंबई में कुछ आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। ये मामले 'वाल्मीकि' समुदाय की तरफ से दर्ज कराए गए थे। आरोप है कि फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने जाति विशेष के खिलाफ विवादित टिप्पणी की जिससे दलितों की भावनाएं आहत हुई। बॉलीवुड स्टार दंबग खान के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में मामले दर्ज कराए गए थे। सलमान के खिलाफ अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत दंड प्रावधानों के अंतर्गत मामले भी दर्ज हुए।