
salman khan sisters
जयपुर ।
काला हिरण शिकार प्रकरण में जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद सलमान को जमानत मिलने के बाद अब सलमान को एक और बड़ी राहत मिली है। सलमान को ये राहत हिट एंड रन केस में मिली है। सलमान के हिट एंड रन मामले में मुंबई सेशंस कोर्ट ने सलमान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट रद्द कर दिया है।
दरअसल, सलमान को जोधपुर में कांकाणी हिरण शिकार मामले के बाद पहले विदेश जाने में राहत के बाद अब ये दूसरी राहत हिट एंड रन मामले को लेकर मिल गई है। सलमान इस राहत के बाद काफ़ी खुश नजर आ रहे है।
सलमान के खिलाफ जारी गिफ्तारी वारंट मुंबई के सेशन कोर्ट ने रद्द कर दिया है। यह वारंट 2002 में हुए हिट एंड रन मामले में जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार सलमान जमानत नहीं दिए जाने के कारण कोर्ट ने इस महीने वारंट जारी किया था, जिसे रद्द कर दिया गया है। सलमान खान शनिवार को मुंबई में एडिशनल सेशन जज एमजी देशपांडे की कोर्ट में पेशी पर गए और जमानत की सारी कार्यवाही पूरी की। इन सबके बाद कोर्ट ने सलमान को राहत देते हुए सलमान के खिलाफ पेश गिरफ़्तारी वारंट को रद्द कर दिया।
हिट एंड रन केस सन 2002 का है इस मामले में सलमान पर आरोप था कि सलमान रात को अपनी कार टोयोटा लैंडक्रूजर चढ़ने से एक आदमी की मौत की मौत हो गई थी।
लेकिन सलमान खान ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि वो 2002 में हुई दुर्घटना के समय अपनी कार टोयोटा लैंडक्रूजर को नहीं चला रहे थे, जिसमें एक आदमी की मौत हो गई थी। लेकिन पुलिस इस मामले में उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है। 10 दिसंबर, 2015 को हाईकोर्ट ने सलमान को ये कहकर बरी कर दिया था कि अभियोजन पक्ष अभिनेता के खिलाफ आरोप साबित करने में असफल रहा है।
Published on:
22 Apr 2018 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
