10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आओ बने चेंजमेकर : विद्यार्थियों का सुझाव भ्रष्ट राजनीतिज्ञों का चुनावों से हो बहिष्कार

विद्यार्थियों ने चरित्रवान लोगों को राजनीति में आगे लगाने तथा भ्रष्ट नेताओं का चुनाव में बहिष्कार करने का सुझाव दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 22 Apr 2018, 2:04 PM IST

-चेंजमेकर निबंध प्रतियोगिता में दिए सुझाव
-राजनीतिक स्वच्छता विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
-बाफना अकादमी एवं राजस्थान पत्रिका की संयुक्त पहल

बीकानेर . पत्रिका के चेंजमेकर अभियान में राजनीति में स्वच्छता विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चरित्रवान लोगों को राजनीति में आगे लगाने तथा भ्रष्ट नेताओं का चुनाव में बहिष्कार करने का सुझाव दिया। निबंध प्रतियोगिता में एक हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें दो समूहों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को पत्रिका की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा।

विद्यार्थियों ने इस निबन्ध प्रतियोगिता में अपनी लेखनी के माध्यम से बहुत ही गम्भीर तरीके से अपने विचारों को व्यक्त करते हुए देश की वर्तमान समय की राजनीति पर प्रहार किया। विद्यार्थियों ने महिला सशक्तीकरण कानून संशोधन तथा भ्रष्ट राजनीतिज्ञों को चुनावों से बॉयकाट करने सहित अनेक सुझाव दिए।

सीईओ डॉ. पी. एस. वोहरा ने बताया कि राजस्थान पत्रिका एवं सेठ तोलाराम बाफना अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में १७ अप्रेल को आयोजित निबंधन प्रतियोगिता में चेंजमेकर अभियान से देश की राजनीति में आएगी स्वच्छता विषय पर कक्षा 6 से 10वीं तक के लगभग 1000 विद्यार्थियों ने इस निबन्ध प्रतियोगिता में भाग लिया।

इस प्रतियोगिता को दो समूह में सम्पन्न करवाया गया था जिसमें कक्षा 6 से 8 तक का प्रथम समूह तथा कक्षा 9 व 10 का द्वितीय समूह बनाया गया था। विषय विशेषज्ञों की ओर से विद्यार्थियों निबन्ध का मूल्यांकन किया गया। इस प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है :-

समूह नम्बर 1 ;कक्षा 6 से 8 का परिणाम

1 प्रान्जल गौड़ . कक्षा 7 . प्रथम
2 वेदान्शी जैन . कक्षा 8 . प्रथम
3 लिजा चैधरी . कक्षा 6 . द्वितीय
4 भूमि रतावा . कक्षा 6 . तृतीय
5 मुस्कान भंसाली . कक्षा 6 . तृतीय

समूह नम्बर 2 ;कक्षा 9 व 1० का परिणाम

1 मुदिता गहलोत . कक्षा 10 . प्रथम
2 वैशाली बुच्चा . कक्षा 9 . द्वितीय
3 परी भंसाली . कक्षा 10 . द्वितीय
4 अदिति सुराणा . कक्षा 10 . तृतीय
5 अलीना चैपदार . कक्षा 9 . तृतीय
6 आयुशी चैधरी . कक्षा 9 . तृतीय

निबन्ध प्रतियोगिता में शब्द सीमा 300 शब्दों की थी तथा समय 1 घण्टे का था। इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को राजस्थान पत्रिका की ओर से पुरस्कार दिये जाएंगें।