यह है मामला
पीडि़ता के पति ने परिवाद में बताया कि 23 अक्टूबर की शाम को उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर घर में जागरण का कार्यक्रम रखा था। आरोप है कि जागरण में मदनलाल दुलारिया एवं नाथी देवी ने स्वयं को तांत्रिक बता उसकी पत्नी की हाथ की कलाई को मरोड़ा और दूसरी हथेली में अंगारे रख दिए। इसके बाद उन्होंने बड़े चम्मच में अंगारों पर मिर्च पाउडर डालकर उसके मुंह व नाक के सामने कर दिए, इससे उसकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई। बाद में पीडि़ता को उसका पति बस्सी उपजिला अस्पताल ले गया, जहां उसका उपचार करवाया।