रामपति ने कहा कि परिजन साथ ही आए हुए है तो महिला ने बुलाने के लिए कहा। रामपति बेटे को बुला कर लाई, तब तक वह महिला बच्चे को लेकर अस्पताल परिसर से गायब हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला को आसपास ढूंढ़ा, लेकिन उसका पता नहीं चला। हालांकि पुलिस ने कड़ी मशक्क्त के बाद कुछ ही घंटों में चोरी हुए बच्चे को दस्तयाब कर लिया है। पुलिस की टीम ने महिला समेत एक किशोरी को हिरासत में लिया है।