1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेकिंग ! मसाला उद्योग में छापा, 91 बोरियों में मिले इस सामान को देख दंग रह गए अफसर

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जेएमडी से 91 बोरियों में जब्त किए 5 लाख 35 हजार रुपए का सामान, खत्री को राहत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

Eshwar Prashad Panigrahi

•

Updated: 13 Mar 2018, 1:57 PM IST

बड़ी खबर : मसाला उद्योग में लुका-छिपी चल रहा था गंदा काम, हरकत में आया विभाग तो हुआ बड़ा खुलासा

बड़ी खबर : मसाला उद्योग में लुका-छिपी चल रहा था गंदा काम, हरकत में आया विभाग तो हुआ बड़ा खुलासा

छापामार ! मसाला उद्योग लोगों की स्वास्थ्य से कर रहा था खिलवाड़, विभाग ने किया बड़ा खुलासा

जगदलपुर . खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पिछले दिनों 5 लाख 35 हजार 450 रुपए के मसाले जब्त किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जेएमडी मसाला उद्योग करकापाल और खत्री मसाला उद्योग जगदलपुर का निरीक्षण किया। टीम ने जेएमडी गृह उद्योग में मसाला के पैकेट्स पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक पैकेजिंग एवं लेबलिंग विनियम 2011 के नियमों का उल्लंघन के लिए 23 बोरी मिर्च पाउडर, 37 बोरी हल्दी पाउडर और 31 बोरी सब्जी मसाला पाउडर को जब्त किया गया।

Read More : दिलासा देने गए थे पूर्व विधायक, रसोइयों ने किया ऐसा हाल कि भागने पर हुए मजबूर, देखें वीडियो

बचेका के पदाधिकारी का दबाव
इसी तर्ज में खत्री मसाला उद्योग के सैंपल को भी जब्त किया जाना था। पता चला कि इसमें बस्तर चैंबर आफ कामर्स के एक पदाधिकारी का दबाव काम आया और विभागीय अधिकारी औपचारिकता निभाते वापस लौट आए।

Read More : जनसंपर्क पदयात्रा : पहले भाजपाइयों ने मां से मांगा आशीर्वाद, फिर जनता के सामने कहीं ये बातें

पांच नमूनों को भेजा रायपुर
दोनों स्थानों से मिर्च, हल्दी और सब्जी मसाला पाउडर के 5 नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। दल द्वारा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक दशाओं में प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग के लिए कड़ी कार्रवाई की बात कही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की उप संचालक जाहिरा खान से मिली जानकारी के अनुसार विभाग के सहायक आयुक्त डॉ अश्विनी देवांगन के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई थी।

Read More : Breaking ! NH के खाई में गिरा गिट्टी से भरा ट्रक, चलती गाड़ी से कूदकर चालक ने बचाई जान

विभाग ने कार्रवाई की बात छिपाई
दो मसाला केंद्रों में छापेमारी व सैैंपलिंग की कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन को इसकी जानकारी देर से लगी। यहां तक कि कार्रवाई के दिन व समय को बताने में भी अधिकारी गुरेज करते नजर आए।