8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक ऑफ इंडिया के सामने उठाइगीरी, दिनदहाड़े लाखों रुपए उड़ा ले गए चोर, पढ़ें खबर

पॉलीथिन में रखे थे एक लाख अस्सी हजार रुपए, अज्ञात बाइक सवारों ने बोला धावा। दिनदहाड़े दिया ही उठाइगीरी की इस घटना को अंजाम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 15 Nov 2017, 7:31 PM IST

दिनदहाड़े लाखों रुपए उड़ा ले गए चोर

दिनदहाड़े लाखों रुपए उड़ा ले गए चोर

जगदलपुर . शहर में सुस्त पुलिसिया कार्रवाई के चलते लगातार दिनदहाड़े उठाइगीरी व चोरी जैसी घटनाओं को असामाजिक तत्व अंजाम देने में मस्त नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को शहर के बैंक ऑफ इंडिया के सामने देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पथरागुड़ा निवासी अशोक देवांगन नामक व्यक्ति बैंक पैसा निकालने गए हुए थे। इस दौरान बाइक सवार अज्ञात चोरों ने प्रार्थी से पॉलीथिन छीन कर भाग निकले।

Read More : डिप्टी कमांडर सहित तीन चढ़े पुलिस के हत्थे, जानें किन-किन वारदातों को दिया था अंजाम

पैसे से भरा पॉलीथिन छीनकर भागे
इस दौरान प्रार्थी ने पहले स्टेट बैंक से राशि निकाली फिर बैंक ऑफ इंडिया राशि निकालने पहुंचे थे। वहीं प्रार्थी ने दोपहर 12 बजे के करीब बैंक ऑफ इंडिया से जैसे ही पैसे एक पॉलीथिन में लेकर निकले ही थे कि बाइक सवार अज्ञात चोरों ने प्रार्थी से पॉलीथिन छीन कर भाग निकले। इस पॉलीथिन में प्रार्थी अशोक देवांगन ने 1 लाख 80 रुपए रखे हुए थे। जिसके बाद प्रार्थी देवांगन ने काफी चीख-पुकार की लेकिन तब तक अज्ञात चोर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

Read More : मुठभेड़ में ढेर नक्सलियों के शवों की हुई शिनाख्ती, इन हथियारों के साथ रहते थे सक्रिय

दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम
शहर में चोर लगातार ही ऐसी घटनाओं को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। बुधवार को दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फिर लगातार अज्ञात आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है। यह भी बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर युवक काली कलर की हंक बाइक पर सवार होकर इस घटना को अंजाम दिया है। चोर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी ऐसी उठाइगीरी की घटनाओं को लगातार ही अंजाम दे रहे हैं। एएसपी लखन पटले ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने में दो अज्ञात युवक शामिल है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Read More : जवान की गला रेतकर हत्या मामले में साथियों ने रेलवे आईजी के सामने बयां किया दर्द, पढ़ें खबर

ठीक इसी तरह पहले भी कर चुके हैं उठाइगीरी
कोंडागांव जिले में भी बीते सप्ताह भर पहले बिल्कुल इसी तरह से दो उठाइगीरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इस घटना में दो बाइक सवार युवकों ने 2 बुजुर्गों से 22 हजार रुपए पार करने में सफल हुए थे। इस घटना को भी ठीक ऐसे ही बैंक से घर जाते समय दिया गया था अंजाम। दोनों घटनों में केवल 10-10 मीनट के अंतराल में हुई थी। गौरतलब हो कि कोंडागांव जिले में भी दोपहर की करीब 12 बजे की ही घटना थी।

Read More : नक्सलियों के बैनर में जिक्र है यह बात, पुलिस के साथ जनता न करें सवारी, जान का है खतरा