जगदलपुर . गांव की बेटी ने शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाया तो सरपंच ने ही उसे धमकी दे दिया है। अब वह कलक्टर से लेकर एसपी तक मामले की जांच और सुरक्षा से मदद की गुहार लगा रही है। यह मामला लोहण्डीगुड़ा ब्लाक के ग्राम कोटियागुड़ा का है। जहा स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय का निर्माण तो किया जा रहा है, लेकिन स्तरहीन घटिया सामग्री का उपयोग भी बदस्तूर जारी है। जिसकी शिकायत करने का हौसला गांव में रहने वाली ललीता मण्डावी अब उसकी जान की आफत बन चुका है। ललीता ने 23 नवंबर को कलक्टर जनदर्शन शिकायत पत्र सौंपते हुए सरपंच पर शौचालय निर्माण कार्य स्तरहीन सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया था।