
Demand SP to register case of atrocity on accused for cheating job by fraud
नौकरी का झांसा देने वाले ठगी के आरोपी पर एट्रोसिटी का मामला दर्ज करने एसपी से की मांग
जगदलपुर . महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के प्रशिक्षुओं को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपए की ठगी करने वाले अजय अब्राहम के खिलाफ अब सर्व आदिवासी समाज खड़ा हो गया है। बीते चार दिनों से पुलिस की सुस्त कार्रवाई के चलते इस आरोपी पर कोई दबाव नहीं बनने को लेकर आदिवासी समाज ने बुधवार को एसपी से इस मामले में एट्रोसिटी के तहत शिकायत दर्ज करने की गुजारिश की है।
Read More : NMDC परियोजना के लंच पार्टी में खाने को लेकर भीड़े कर्मचारी, फेंकी गई टेबल-कुर्सियां
सहयोगियों से भी पूछताछ किए जाने की मांग
सर्व आदिवासी समाज के राजाराम तोड़ेम सहित अन्य ने बताया कि अजय अब्राहम के साथ ही उसके अन्य सहयोगियों का नाम भी उजागर होना चाहिए। इस मामले में दर्जन भर आदिवासी बालिकाओं से लाखों रूपए वसूल किए गए हैं। सरकार की कौशल उन्नयन योजना की पोल इससे खुल जा रही है कि उसकी आड़ में एेसे दलाल सक्रिय हो गए हैं। इसके साथ ही अजय अब्राहम के जिन सहयोगियों के बारे में छात्राएं कह रहीं हैं उनसे भी पूछताछ किए जाने की मांग सर्व आदिवासी समाज ने की है। बताया जा रहा है कि इस मामले में शिकायतकर्ताओं की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है।
Read More : बैंक ऑफ इंडिया के सामने उठाइगीरी, दिनदहाड़े लाखों रुपए उड़ा ले गए चोर, पढ़ें खबर
इसलिए उठ रहे सवाल
अजय अब्राहम पर पूर्व में भी महारानी अस्पताल की एक नर्स ने ठगी करने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। चार दिनों से शिकायतकर्ताओं पर ही आखिर मामले में सुलह के लिए पुलिस दबाव बना रही है। इस मामले में रेड क्रास सोसायटी का नाम आने से सीधे कलक्टर तक इसकी आंच जा रही है। 71 हजार का चेक बाउंस होने की बात को भी पुलिस हलके में ले रही है।
Published on:
16 Nov 2017 11:32 pm

बड़ी खबरें
View Allबस्तर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
