9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सलगढ़ में पहुंचे डीजी, बहादुर जवानों का मनोबल बढ़ाते अफसरों से इन मुद्दों पर की चर्चा

रोड निर्माण सहित अन्य मामलों में हुई चर्चा, डीआरजी व केरिपु के अधिकारियों से की बात। मुठभेड़ में जवानों ने दिखाई बहादुरी, डीजी ने की प्रशंसा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 13 Nov 2017, 9:36 PM IST

बहादुर जवानों का मनोबल बढ़ाते इन मुद्दों पर भी की चर्चा

बहादुर जवानों का मनोबल बढ़ाते इन मुद्दों पर भी की चर्चा

बीजापुर. जिला मुख्यालय से करीब 7 किमी की दूरी में रविवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद सोमवार को विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी, प्रमुख सचिव गृह विभाग सुब्रमनियम द्वारा मुख्यालय पहुंच कर जिले में संचालित नक्सली अभियान, रोड निर्माण कार्यो की सुरक्षा के सबंध में जिला पुलिस बल एवं केरिपु बल के अधिकारियों से चर्चा की गई। इस दौरान जवानों द्वारा दिखाई गई बहादुरी की प्रशंसा भी बैठक में की गई। साथ ही जिले में पदस्थ सहायक आरक्षकों को भविष्य में दी जाने वाली सुविधाओं के सबंध में लिये गये फैसले से भी जवानों को अवगत कराया। सहायक आरक्षकों के लिये भर्ती में 15 प्रतिशत का आरक्षण, शैक्षणिक योग्यता में छुट, वरिष्ठ वेतनमान का लाभ आदि के सबंध में भी बताया।

Read More : नक्सलियों के बैनर में जिक्र है यह बात, पुलिस के साथ जनता न करें सवारी, जान का है खतरा

जवानों का उत्सावर्धन किया गया
पुलिस महानिदेशक द्वारा जवानों को संबोधित करते हुए पूरे छग में डीआरजी बीजापुर के कार्यो की सराहना की गई। जिला बीजापुर द्वारा नक्सली अभियान में डीआरजी की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा करते हुये पूरे छग में नम्बर वन कहा गया। इन्ही अल्फाजो के साथ डीआरजी की सरहाना करते हुये भविष्य में इंट बेस्ड अभियान चलाकर और भी बेहतर परिणाम दिये जाने के लिये बल का मनोबल बढ़ाया गया।

Read More : मुठभेड़ में ढेर नक्सलियों के शवों की हुई शिनाख्ती, इन हथियारों के साथ रहते थे सक्रिय

ऑपरेशन में शामिल जवानों को पारितोषिक वितरण
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर विवेकानन्द सिन्हा द्वारा अभियान दल को बधाई के साथ ही आपरेशन डी ब्रिफिंग किया गया व अभियान दल में शामिल जवानों को नगद पारितोषिक वितरण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक केरिपु बल अजय अरोड़ा एवं उप महानिरीक्षक केरिपु आलोक अवस्थी द्वारा भी अभियान दल के जवानों को बधाई दी गई। इस दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक पी सुदंरराज, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक सिंह, अति पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग शामिल थे।