भाजपा सरकार कर रही है शोषण
यहां सभा को संबोधित करते विधायक लखमा ने कहा, भाजपा सरकार गरीब आदिवासियों, किसान व मजदूर का शोषण कर रही है। उनको लूटकर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। किसानों को समर्थन मूल्य और बोनस के नाम से झूठ बोलकर बोनस तिहार बना रही है। गांव में पेयजल नहीं है और शौचालय बना रही है। विधायक बैज ने कहा, मैं दो दिन के भ्रमण में हूं ताकि क्षेत्र की समस्याओं को जान सकूं और उन्हें हल कर सकूं। सभा को महादेव नाग, दुर्गेश राय, राजू राम नाग, सोमाराम, वीरसिंग, कल्लू सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया।